{"_id":"594c1ca44f1c1be0478b466b","slug":"111498160292-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल सेटेलाइट से देगी इंटरनेट की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल सेटेलाइट से देगी इंटरनेट की सुविधा
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। बीएसएनएल उपभोक्ताओं को इंटरनेट की सेवा अब सेटेलाइट से देने की तैयारी में हैं। इसके लिए पहल भी शुरू कर दी गई है। सेटेलाइट से कनेक्ट होने के बाद खराब नेटवर्क की शिकायत खत्म हो जाएगी। उपभोक्ताओं को टॉवर और नेटवर्क के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।
खराब नेटवर्क के कारण बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या में लगातार कमी देखी जा रही थी। इसे दूर करने और अधिक उपभोक्ताओं को कंपनी से जोड़ने के लिए बीएसएनएल नई योजना ‘इमरसेट सेटेलाइट’ लांच करने जा रही है। कंपनी का दावा है कि इस योजना से नेटवर्क संबंधी सभी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। उपभोक्ता सेटेलाइट के जरिए सीधे इंटरनेट से जुड़ सकेंगे। अभी कंपनियां अपने टॉवर से कनेक्ट कर उसे सेटेलाइट से जोड़ती हैं। बीएसएनएल बिना टॉवर के सीधे सेटेलाइट से जोड़ने की तैयारी में है। सेटेलाइट से सीधे कनेक्ट होने पर टॉवर से नेटवर्क मिलने जैसी परेशानी खत्म हो जाएगाी। हालांकि शुरुआत में इसका यूजर चार्ज काफी मंहगा होगा। लेकिन कंपनी की कहना है कि योजना के सफल होने पर दर कम कर दी जाएगी, जिससे इसका लाभ सभी लोग उठा सके।
बढ़ेगी इंटरनेट की स्पीड
इस समय 4जी नेटवर्क देने वाली कंपनियां भी वर्किंग ऑवर में नेटवर्क की समस्या का सामना करती हैं। टेलीकॉम विशेषज्ञ के मुताबिक मोबाइल फोन के टॉवरों पर एक झमता के हिसाब से लोड होता है और वर्किंग ऑवर में लोड से ज्यादा लोग इसके संपर्क में आ जाते हैं। इससे कुछ घंटे उपभोक्ताओं को परेशानी हो जाती है। लेकिन सेटेलाइट से जुड़ने पर इस तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। इंटरनेट की स्पीड भी बढ़ेगी
विज्ञापन
कोट
बीएसएनएल जल्द ही इमरसेट सेटेलाइट योजना लागू करने वाली है। इसके बाद नेटवर्क संबंधी समस्या खत्म हो जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
- जीपी त्रिपाठी, महाप्रबंधक,