फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1095 missing children found in one month

एक महीने में मिले लापता 1095 बच्चे

Wed, 03 Aug 2016 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 03 Aug 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
1095 missing children found in one month
Missing
गुमशुदगी की रपट दर्ज करने के बाद सुस्त रहने वाली पुलिस एक महीने में 1095 बच्चों को खोज निकाला। दरअसल, आईजी मोहित अग्रवाल ने गायब बच्चों के मामले को गंभीरता से लेते हुए जोन के पुलिस को खोज निकालने का आदेश दिया था, जिस पर पुलिस ने सक्रियता दिखाई और बड़ी संख्या में बच्चे अपने घर पहुंच सके। आईजी ने बच्चों को खोज निकालने वाली टीम को पांच-पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन


मालूम हो कि आईजी ने जून के अंत में सभी जिलों को निर्देश जारी किया था कि गायब बच्चों को खोज निकालने के लिए जिला स्तर पर मानीटरिंग टीम गठित करने और थानेवार कम से एक दरोगा की अगुवाई में सिपाहियों की टीम गठित करने का आदेश दिया था। टीम को गायब या अपहृत बच्चों की सूची तैयार करने और अलग-अलग कैंप लगाकर बच्चों के परिजनों से इनपुट लेने व उसी आधार पर काम करने को कहा था। इसका असर हुआ और एक साथ 1095 गायब बच्चे मिल गए। इस अभियान का फायदा यह हुआ कि देवरिया से गायब कुछ बच्चे बहराइच और गोरखपुर से गायब कुछ बच्चे बलरामपुर, गोंडा आदि जिलों से मिल गए।
विज्ञापन


घर को लौटे बच्चे
गुमशुदा 13 बच्चे, 23 बच्चियां
अपहृत 15 बच्चे, 45 बच्चियां
दुकानों पर काम करते, सार्वजनिक स्थलों पर घूमते और तस्करी के लिए ले जाए
जा रहे 953 बच्चे और 46 बच्चियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed