फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   108 ambulance service starts till lucknow

लखनऊ तक शुरू हो गई 108 एंबुलेंस सेवा

Wed, 25 May 2016 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 25 May 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
108 ambulance service starts till lucknow
एंबुलेंस
गंभीर मरीजों को लखनऊ ले जाने के लिए अब तीमारदारों को भटकना नहीं पड़ेगा क्योंकि 108 एंबुलेंस सेवा का राजधानी तक विस्तार कर दिया गया है। लंबे समय से एंबुलेंस सेवा का विस्तार लटका हुआ था, मगर सीएमओ ने न सिर्फ अब इसकी शुरुआत कर दी बल्कि दो मरीजों को अब तक इसका फायदा भी मिल चुका है।
विज्ञापन


इस सेवा का फायदा सिर्फ उन्हीं मरीजों को मिलेगा जो जिला अस्पताल अथवा मेडिकल कॉलेज से रेफर होंगे। सीएमओ की अनुमति से 108 एंबुलेंस से गंभीर मरीज को लखनऊ भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन


एक साल पहले शासन की ओर से गंभीर मरीजों को राहत देने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा के विस्तार का फैसला किया गया था, मगर लिखित आदेश न आने से इसपर अमल नहीं हो पा रहा था। शुरू में इस मद्देनजर कुछ शुल्क लेने की भी बात की जा रही थी, मगर अब सीएमओ ने शासन की योजना को देखते हुए इसे नि:शुल्क शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि 108 एंबुलेंस सेवा की शुरुआत लखनऊ तक कर दी गई है। गरीब मरीजों को राहत देने की शासन की मंशा के अनुकूल इसे नि:शुल्क शुरू किया गया है। यह योजना सिर्फ गंभीर मरीजों के लिए है। जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज से रेफर होने वाले मरीजों को यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed