फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   वाह रे पुलिस, दिव्यांग का ही शांतिभंग में पाबंद

वाह रे पुलिस, दिव्यांग का ही शांतिभंग में पाबंद

Sat, 20 Apr 2019 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
वाह रे पुलिस, दिव्यांग का ही शांतिभंग में पाबंद
फेसबुक पर डाली गइ पाोस्ट - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। बेलीपार पुलिस को अब दिव्यांग से भी शांतिभंग की आशंका है। तभी तो उसने एक दिव्यांग को शांतिभंग में पाबंद कर दिया। पीड़ित ने जब सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया तो बेलीपार पुलिस का यह कारनामा सामने आया। अब पुलिस कह रही है कि सिपाही से गलती हो गई। मजिस्ट्रेट से कहकर दिव्यांग का नाम हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अवांछनीय तत्वों को शांतिभंग में पाबंद कर रही है। थाना पुलिस नंबर बढ़ाने के चक्कर में बिना सोचे-समझे ही कार्रवाई कर रही है। इसका एक उदाहरण देखने को मिला। जब पुलिस ने बेलीपार के ककराखोर निवासी जयपाल (45) शांतिभंग में पाबंद कर दिया। जयपाल चार वर्ष पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उनका एक पैर काटना पड़ा था। इस बीच उन्हें पता चला कि उन्हें शंातिभंग में पाबंद किया गया है। इसके बाद से ही वह पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को उन्होंने फेसबुक पर अपना दर्द बयां करते हुए लिखा कि बेलीपार पुलिस ने चुनाव शांतिभंग में मुझे पाबंद किया है। जब मेरे दोनों पैर थे तब कभी शांतिभंग की आशंका नहीं हुई। अब चार साल पहले एक पैर कटने के बाद पुलिस को शांतिभंग का डर है। वह आगे लिखते हैं कि एक तरफ चुनाव आयोग दिव्यांग को मतदान कराने के लिए प्रयास कर रही है, वहीं पुलिस को उनसे डर लग रहा है। जबकि मेरे खिलाफ कोई केस नहीं दर्ज है। इस मामले में बेलीपार एसओ संतोष कुमार सिंह ने कहा कि हल्का सिपाही विनय सिंह की गलती से ऐसा हुआ है। पीड़ित को जमानत न कराने को कहा है। सिपाही को भी नोटिस भेज कर जवाब मांगा जाएगा। मजिस्ट्रेट से सिफारिश कर दिव्यांग का नाम निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले की जांच सीओ बांसगांव नीतेश सिंह को दी गई है। मामला गंभीर है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ सुनील गुप्ता, एसएसपी

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed