फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शास्त्री चौक पर सुनाई दी खाद कारखाना परिसर की गूंज

शास्त्री चौक पर सुनाई दी खाद कारखाना परिसर की गूंज

Mon, 25 Feb 2019 01:14 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Mon, 25 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
शास्त्री चौक पर सुनाई दी खाद कारखाना परिसर की गूंज
मंच से जब-जब पीएम ने सरकारी योजनाओं के लाभ या किसानों के हित से जुड़ी बातें कहीं, लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह दिखाया। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। शास्त्री चौक पर रविवार को अलग ही नजारा था। वहां से गुजर रहे लोग भीड़ से परेशान नहीं हो रहे थे। वे खुद उसी भीड़ का हिस्सा बनते जा रहे थे। सामने खाद कारखाना परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का प्रसारण चल रहा था। एलईडी वैन के जरिए प्रसारण का युवा, बुजुर्ग, महिलाओं के साथ किसान भी लुत्फ उठा रहे थे।
विज्ञापन


एक घंटा पांच मिनट तक चले भाषण के दौरान जिसे जहां जगह मिली, वह वहीं से प्रधानमंत्री के भाषण को सुनते नजर आया। मंच से जब-जब पीएम ने सरकारी योजनाओं के लाभ या किसानों के हित से जुड़ी बातें कहीं, लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह दिखाया। वे लोग भी ज्यादा उत्साहित दिखे, जो बाहर से पीएम के अधिवेशन में शामिल होने आए थे, मगर मंच के सामने नहीं पहुंच पाए। मऊ के श्याम विनय पाल, राज सोनकर, धर्मेंद्र और बलिया की संध्या सिंह ने बताया कि अधिवेशन में शामिल होने के लिए आए, मगर देर होने की वजह से वहां पहुंच नहीं सके। वे निराश होकर लौटने वाले थे, लेकिन सूचना विभाग की ओर से प्रसारण के लिए की गई पहल से प्रधानमंत्री झलक मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed