{"_id":"6ae8ffed067da0e3180c397c","slug":"paddy-procurement-begins-93-quintals-procured-on-the-first-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1506442-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धान खरीद शुरू, पहले दिन 93 क्विंटल की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धान खरीद शुरू, पहले दिन 93 क्विंटल की खरीद
Tue, 03 Nov 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में धान खरीद की शुरुआत हो गई है। पहले दिन सोमवार को तीन क्रय केंद्रों से कुल 93 क्विंटल धान की खरीद की गई। हालांकि, जनपद में बनाए गए 161 क्रय केंद्रों में से अधिकतर पर किसान धान लेकर नहीं पहुंचे।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि धान खरीद एक नवंबर से शुरू है। यह 28 फरवरी तक चलेगी। सरकार का लक्ष्य है कि जो भी किसान सरकारी क्रय एजेंसियों पर अपना धान बेचना चाहते हैं, उन्हें उचित मूल्य मिले। जिले में धान खरीद का कुल लक्ष्य 1.90 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। एक नवंबर को रविवार होने के कारण खरीद शुरू नहीं हो सकी थी। सोमवार को गोला, सोनबरसा मंडी और पिपरौली स्थित क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीदा गया।
सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। ग्रेड वन धान के लिए किसानों को 2461 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाएगा। किसानों को उनके धान का मूल्य सीधे आधार से जुड़े बैंक खातों में मिलेगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसानों को उनके उत्पाद का सही दाम मिले।
विज्ञापन
पंजीकरण प्रक्रिया और शर्तें
धान बेचने के इच्छुक किसानों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के धान की खरीद नहीं की जाएगी। किसान अपना पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से करा सकते हैं। यह पंजीकरण किसान पहचान पत्र के आधार पर किया जाएगा। कुछ क्रय केंद्रों पर किसान पंजीकरण कराने के लिए पहुंचे थे।