फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   किराए के भवन में चल रहा नगर पंचायत कार्यालय

किराए के भवन में चल रहा नगर पंचायत कार्यालय

Thu, 14 Feb 2019 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
किराए के भवन में चल रहा नगर पंचायत कार्यालय
किराए के भवन में चल रहा नगर पंचायत कार्यालय
विज्ञापन

दफ्तर के लिए उपलब्ध नहीं हो पाई जमीन

अमर उजाला ब्यूरो
गौर। वर्ष 2002 में बभनान को नगर पंचायत का दर्जा तो मिला, मगर डेढ़ दशक के बाद भी अब तक नगर पंचायत को खुद का भवन नसीब नहीं हो पाया है। ऐसे में नगर पंचायत का कामकाज किराए के भवन में कार्यालय खोलकर किया जा रहा है।

नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद बभनान के लोगों को उम्मीद थी कि अब शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस बीच डेढ़ दशक बीत गए और अब तक कार्यालय के लिए नगर पंचायत को अपना भवन तक नहीं मिल पाया है। ग्यारह वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए रूपरेखा तैयार करने वाले नगर पंचायत कार्यालय किराए के भवन में चल रहा है। यहां न तो कार्यालय जैसी कोई व्यवस्था है और न ही सदस्यों के बैठने की सुविधाएं। एक कमरे में अधिशासी अधिकारी का कार्यालय है। फरियादियों से लगायत सम्मानित लोगों तक को खड़े होकर अपनी बात कहनी पड़ती है। क्योंकि कार्यालय में समुचित व्यवस्था न होने से कोई बैठने को नहीं कह पाता। नगर पंचायत क्षेत्र में रहने वालों की आबादी करीब 18 हजार है, लेकिन सुविधाएं न के बराबर हैं। कहीं भी सुलभ शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है। वर्ष 2002 से सरकारी पशु अस्पताल में कार्यालय खोला गया। उसके बाद 2008-09 से किराए के भवन में कार्यालय संचालित हो रहा है। किराया प्रतिमाह तीन हजार रुपये निर्धारित था, लेकिन जनवरी 2019 से पांच हजार प्रतिमाह किराया कर दिया गया। ऐसे में नगर पंचायत प्रशासन किराए के तौर पर अब तक कई लाख रुपये भुगतान कर चुका है। नगर पंचायत के पहले चेयरमैन श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि कार्यालय के लिए लोहिया नगर में 14 बीघा चिह्नित की गई थी। यह भूमि कुछ लोगों के कब्जे में थी। अपने कार्यकाल के दौरान जमीन के लिए मुकदमा में मजबूती से पैरवी भी कराई लेकिन कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed