फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मेले के माहौल में गूंजा ‘मेरी क्रिसमस’

मेले के माहौल में गूंजा ‘मेरी क्रिसमस’

Wed, 26 Dec 2018 12:39 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Wed, 26 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
मेले के माहौल में गूंजा ‘मेरी क्रिसमस’
क्रिसमस पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना हुई। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। ‘मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा’ की गूंज के साथ सोमवार आधी रात से छाई क्रिसमस की खुशियां मंगलवार की सुबह मेले का रूप ले चुकी थीं। प्रेयर, प्रभु भोज, कैंडल लाइट सर्विस आदि के बीच चर्चों में छाई रौनक देखते ही बनी। चर्च से लेकर घर तक मुबारकबाद दी जाती रही। घरों में लजीज पकवानों से मेहमाननवाजी की गई। ‘मेरी क्रिसमस’ की गूंज हर ओर सुनाई दी।
विज्ञापन


चर्चों में मंगलवार को सबेरे से ही लोग सपरिवार पहुंचने लगे। देर शाम तक यह सिलसिला चलता रहा। सभी ने पहले मोमबत्तियां जलाईं और फिर प्रार्थना की। घरों में महिलाएं स्वादिष्ट केक, डोनट, गुझिया समेत कई लजीज व्यंजन बनाकर मेहमानों स्वागत किया तो युवा झुंड में घर-घर घूमे और एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। सेंट जोसेफ चर्च में सुबह पल्ली पुरोहित फादर ग्रेगरी के नेतृत्व में मिस्सा बलिदान हुआ। सामूहिक प्रार्थना के बाद उन्होंने सभी को बधाई देते हुए सुख व समृद्धि की कामना की। सेंट एंथोनी चर्च धर्मपुर में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इसके बाद विश्वासियों में महाप्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन


सेंट जॉन्स चर्च बशारतपुर में सुबह प्रेसबिटर संजय विन्सेंट के नेतृत्व में आराधना सभा एवं प्रभु भोज का आयोजन हुआ। शास्त्री चौक स्थित क्राइस्ट चर्च में प्रार्थना डीकन डीआर लाल के नेतृत्व में की गई। सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर, सेंट मार्टिन चर्च, सेंट मार्क चर्च, मसीही कलीसिया चर्च, सेंट एंड्रयूज चर्च आदि सभी चर्चों में विशेष प्रार्थना के बाद पूरे दिन रौनक बनी रही। आराधना सभा के बाद पुरोहित गण मसीही समाज के ऐसे लोगों के घर गए जो बीमारी या किसी अन्य वजहों से चर्च तक आने में असमर्थ थे अथवा जिनके घर में मृत्यु हुई थी। ऐसे लोगों के घर जाकर उन्हें प्रभु के जन्म की बधाई देते हुए केक खिलाया गया और उनके लिए प्रार्थना की। क्राइस्ट चर्च, सेंट जोसेफ चर्च, सेंट जॉन्स चर्च बशारतपुर आदि पर क्रिसमस पर होने वाली भीड़ संभालने के लिए पुलिस तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed