फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नेपाल सीमा की होगी विशेष निगरानी

नेपाल सीमा की होगी विशेष निगरानी

Sat, 08 Dec 2018 12:52 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sat, 08 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
नेपाल सीमा की होगी विशेष निगरानी
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के शहर आगमन के मद्देनजर नेपाल सीमा पर विशेष निगरानी की जाएगी। सीमा में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ली जाएगी। राष्ट्रपति के आवागमन रूट से लेकर कार्यक्रम स्थल और विश्रामालय तक सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों और अन्य विभागों के अधिकारियों से कोआर्डिनेट करके पुलिस अधिकारी वीवीआईपी मूवमेंट को सुचारू बनाने में जुटे हैं। एयरपोर्ट से लेकर मंदिर और सर्किट हाउस तक सिक्योरिटी मैनेजमेंट को लेकर लगातार काम चल रहा है। इसके लिए शुक्रवार को प्रमुख सचिव और डीजीपी ने विडियो कांफ्रेसिंग के जरिये जिले के अधिकारियों से बात की और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

फ्लीट की 27 गाड़ियां पहुंचीं

राष्ट्रपति की सुरक्षा की ब्रीफिंग के बाद शनिवार को रिहर्सल किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक उनकी फ्लीट में 27 गाड़ियां रहेंगी। शुक्रवार को 27 गाड़ियों की फ्लीट लखनऊ से गोरखपुर पहुंची।
विज्ञापन

इतनी फोर्स होगी तैनात

एडीजी 01
एसपी 09
एएसपी 13
सीओ 47
एसएचओ 85
एसआई 472
टीआई 05
ट्रैफिक हेड कांस्टेबल 93
ट्रैफिक कांस्टेबल 70
महिला कांस्टेबल 200
कांस्टेबल 1900
पीएसी 05 कंपनी
एसडीआरएफ 01 कंपनी
आरएएफ 03 कंपनी
पैरामिलिट्री फोर्स 03 कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed