{"_id":"5bda0b55bdec22699a739b0e","slug":"101541016405-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में यात्रियों को तोहफा, रेलवे चलाएगा दिल्ली-छपरा स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में यात्रियों को तोहफा, रेलवे चलाएगा दिल्ली-छपरा स्पेशल ट्रेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो
त्योहार में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने (04036/04035) दिल्ली-छपरा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 11 नवंबर को दिल्ली से रात 10.50 बजे चलकर दूसरे दिन मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर कैंट, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर से शाम 4.15 बजे छूटकर छपरा शाम 7.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर को छपरा से रात 11.30 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 4.25 बजे छूटकर दिल्ली रात 10.00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के चौदह, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक, तथा एसएलआर के दो सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
इसके अलावा त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने गोरखपुर से मुंबई के बीच पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। (01115/01116) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल तीन फेरों के लिए तीन नवंबर से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन 3, 10 एवं 17 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 12.45 बजे चलकर कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, दूसरे दिन इलाहाबाद, छिवकी, वाराणसी, मऊ, भटनी, देवरिया सदर के रास्ते गोरखपुर सुबह 11.35 बजे पहुंचेगी।
जबकि गोरखपुर से 4, 11 एवं 18 नवंबर को दोपहर 2.00 बजे चलकर दूसरे दिन देर रात 12.35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 13, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, साधारण श्रेणी के 02 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।