फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नियमित ड्यूटी की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने दिया धरना

नियमित ड्यूटी की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने दिया धरना

Thu, 01 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
नियमित ड्यूटी की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने दिया धरना
नियमित ड्यूटी के लिए पीआरडी जवानों का धरना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पीआरडी जवानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर नियमित ड्यूटी लगवाने की मांग की। साथ ही मानदेय में वृद्धि के लिए भी आवाज बुलंद किए।

जिलाध्यक्ष रामा तिवारी ने आरोप लगाया कि पीआरडी जवानों की मांगों के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। संगठन की ओर से कई बार समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिए गए लेकिन समस्याओं का समाधान अब तक नहीं किया गया। नियमित ड्यूटी नहीं मिलने से पीआरडी जवानों को परेशानी हो रही है। रामचयन ने कहा कि पीआरडी जवान अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हैं लेकिन शासन इन जवानों के समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। एक दिन ड्यूटी के बदले जो पारिश्रमिक मिलता है, उससे परिवार के भरण पोषण में दिक्कत होती है। उन्होंने संगठन के सदस्यों से एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया ताकि मांगें पूरी कराने के लिए सरकार पर दबाव बन सके। इस मौके पर जय मुरारी मिश्रा, ब्रजभूषण, रामकेवल, रामसवारे, चंद्रिका, जयप्रकाश, विजय कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed