{"_id":"5bd9fa71bdec2269807e03f4","slug":"101541012081-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कला उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा धनेई में कला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कॉलेज की प्रधानाचार्य दमयंती यादव ने बताया कि स्वर संगीत में बेहतर प्रदर्शन करने पर ऋतिक श्रीवास्तव को बालक और मनीषा को बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मिला। आंचल वर्मा को द्वितीय और कोमल को तृतीय स्थान मिला है। वाद्य संगीत में बालक वर्ग में ऋतिक श्रीवास्तव प्रथम, बालिका वर्ग में तुलिका यादव प्रथम, अंशिका द्वितीय और तीसरे स्थान पर काजल रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अभिषेक प्रथम, बालिका वर्ग में पूनम प्रथम और परवीन खातून को तीसरा स्थान मिला। नृत्य प्रतियोगिता में अभिषेक गुप्ता को बालक व मनीषा को बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मिला जबकि रिंकी साहनी द्वितीय, गिरजा तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आनंद नगर की प्रधानाचार्य ज्योति सिंह, देवेंद्र पांडेय, प्रियंका राय, मीनाक्षी, निर्मला, छविनाथ सिंह, वीपी मिश्र आदि मौजूद रहे।