फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डीपीआरओ ने वापस मंगाया पैसा

डीपीआरओ ने वापस मंगाया पैसा

Wed, 12 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
डीपीआरओ ने वापस मंगाया पैसा
मेंहदावल, सांथा में पात्र लाभार्थी नहीं, वापस मंगाई रकम
विज्ञापन

बैंक पहुंचे प्रधान तो उड़ गए उनके होश
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। सांथा और मेंहदावल ब्लॉक में बेसलाइन सर्वे 2012 के तहत शौचालयों के लिए पात्र लाभार्थी न मिलने के कारण ग्राम पंचायतों में भेजी गई रकम वापस मंगा ली गई है। इससे संबंधित ग्राम प्रधानों के होश उड़ गए हैं। उधर, जिम्मेदारों का कहना है कि रकम वापिस होने जिले को ओडीएफ घोषित करने में दिक्कत हो सकती है।
डीपीआरओ ने मेंहदावल ब्लॉक के ग्राम पंचायतों से संबंधित बैंकों में 10 सितंबर पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि सात सितंबर को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण के लिए इलाहाबाद बैंक की शाखा खलीलाबाद के जरिए मेंहदावल व सांथा के ग्राम पंचायतों के खाते में धनराशि भेजी गई थी, लेकिन मेंहदावल और सांथा ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में बेसलाइन सर्वे 2012 के अनुसार पात्र लाभार्थियों की उपलब्धता न होने से रकम इलाहाबाद बैंक खलीलाबाद को वापस की जाए। इस पत्र के मद्देनजर जब बैंकों ने ग्राम निधि खाते से धन हस्तांतरित किया तो सचिवों व ग्राम प्रधानों के होश उड़ गए। संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधान बैंकों में पहुंचने लगे। प्रधानों को चिंता सता रही है कि तमाम गांवों में अभी शौचालयों के निर्माण पूरे नहीं हो पाए हैं। धन की कमी से शौचालयों के निर्माण अभी पूरे नहीं हो सके हैं। ऐसे में दो अक्टूबर तक शौचालयों के निर्माण कैसे पूरे हो पाएंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी का कहना है कि धन वापस कराने के लिए मेंहदावल व सांथा के बैंकों में पत्र भेजा गया है। मेंहदावल व सांथा ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में बेसलाइन सर्वे 2012 के अनुसार पात्र लाभार्थियों की उपलब्धता न होने के कारण ऐसा किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed