फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रेलवे परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी दो ट्रेनें

रेलवे परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Wed, 08 Aug 2018 01:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 08 Aug 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
रेलवे परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी दो ट्रेनें
डेमो - फोटो : डेमो
गोरखपुर। रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन देवरिया सदर-आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एवं छपरा-आनंद विहार टर्मिनस के बीच एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। देवरिया सदर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल (05027) आठ अगस्त को देवरिया सदर से सुबह छह बजे चलकर गोरखपुर से सुबह 7:15 बजे छूटेगी और खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर कैंट, सीतापुर सिटी, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद से छूटकर आनंद विहार टर्मिनस रात 10:00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी यात्रा में आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल (05028) नौ अगस्त को आनंद विहार टर्मिनस से शाम सात बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर सुबह 11 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण श्रेणी के 15 एवं एसएलआर के दो कोचों सहित कुल 17 कोच लगेंगे। इसी प्रकार (05115) छपरा-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल आठ अगस्त को छपरा से सुबह 6:00 बजे चलेगी और बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, लखनऊ(उत्तर रेलवे), शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, दूसरे दिन हापुड़, गाजियाबाद होकर आनंद विहार टर्मिनस रात 1:50 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में (05116) आनंद विहार टर्मिनस-छपरा स्पेशल नौ अगस्त को आनंद विहार टर्मिनस से रात नौ बजे चलकर दूसरे दिन छपरा दोपहर 1:20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण श्रेणी के 20 एवं एलआरआरएम के 2 कोचों सहित कुल 22 कोच लगेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed