{"_id":"5b5b7efa4f1c1bbd298b668a","slug":"101532722938-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज प्रधानमंत्री से संवाद करेेंगे पीएम आवास के आवंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज प्रधानमंत्री से संवाद करेेंगे पीएम आवास के आवंटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 28 Jul 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
modi shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को शाम पांच बजे प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इसके लिए एनआईसी और मानबेला के पास मुगलहा पेट्रोल पंप के पास वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार पर वीडियो कांफ्रेंसिंग का ट्रायल किया गया। डूडा परियोजना अधिकारी तेज कुमार ने बताया कि शनिवार को भी सुबह वीडियो कांफ्रेंसिंग का ट्रायल किया जाएगा। कार्यक्रम में 25 लाभार्थियों के अलावा सांसदों, विधायकों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
समस्याओं के समाधान को कमिश्नर से मिलेंगे
गोरखपुर। राष्ट्रीय सोनिया गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के जिला उपाघ्यक्ष परवेज अख्तर के नेतृत्व में चक्सा हुसैन वार्ड के लोग दो अगस्त को कमिश्नर को क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन देंगे। शुक्रवार को इस संबंध में हुई बैठक में नगर निगम के रवैये पर रोष जताया गया। बैठक में रईस अली, जयप्रकाश उपाध्याय, सुब्रतो गांगुली, रज्जाक अली, असीर अहमद, मदन जायसवाल, शंकर लाल गुप्ता, सरोज सोनकर, कमला देवी, पूनम मिश्रा, अकबर सिद्दीकी, दरवेज खां, तनवीर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन