फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नगर निगम में सरकार पर बरसे लेखपाल

नगर निगम में सरकार पर बरसे लेखपाल

Tue, 10 Jul 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 10 Jul 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में सरकार पर बरसे लेखपाल
नगर निगम पार्क में लेखपालों ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
गोरखपुर। जिले भर के लेखपाल सोमवार को नगर निगम स्थित लक्ष्मीबाई पार्क में जुटे और शाम तक प्रदर्शन किया। उन्होंने वेतन विसंगति दूर करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। उसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा।

लेखपालों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक सभी तहसीलों के लेखपाल जिला मुख्यालय यानी नगर निगम के पार्क में रोजाना धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध जताएंगे। लेखपालों की हड़ताल के सात दिन हो गए। शनिवार तक वे अपनी-अपनी तहसीलों में धरना दे रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार को जिले की सातों तहसीलों के सैकड़ों लेखपाल नगर निगम में एकत्रित हुए। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष नीलकंठधर दूबे और मंत्री जगदीश का कहना है कि उनका संगठन अनुशासित है। 2016 से ही उनकी मांगे लंबित हैं, मगर सरकार उस पर विचार नहीं कर रही है। नई सरकार से उन्हें काफी उम्मीदें थीं, मगर उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया गया। मजबूर होकर एक बार फिर आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी। उधर लेखपालों की हड़ताल से लोगों को दिक्कत हो रही है। सबसे ज्यादा परेशान वे हैं, जिन्हें जाति, आय समेत अन्य प्रमाण पत्रों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed