{"_id":"5b19899b4f1c1bf46e8b69e8","slug":"101528400283-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाले अधिकारी को भेज देंगे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाले अधिकारी को भेज देंगे घर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। भाजपा के जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में बृहस्पतिवार को प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को नजरंदाज करने वाला अधिकारी कुर्सी पर नहीं रहेगा। अधिकारी-कर्मचारी की मनमानी नहीं चलेगी। नहीं मानने वालों को उनके घर भेज दिया जाएगा।
मंत्री ने सर्किट हाउस में भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में सबसे पहले उनकी समस्याएं सुनीं। अत्यधिक समस्याएं थाने और तहसीलों से जुड़ी थीं। किसी ने कहा कि लेखपाल कार्य नहीं करता तो किसी ने थानेदार की कार्यप्रणाली की शिकायत की। कार्यकर्ताओं की पीड़ा सुनने के बाद मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि ऐसा नहीं होगा। कार्यकर्ताओं को नजरंदाज करने वाले अधिकारी कर्मचारी की खैर नहीं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अधिकारियों पर पैनी नजर रखें। मनमानी करने वालों की शिकायत करें, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मझवार जाति को पहले मिलने वाले अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र को फिर शुरू किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए मंत्री ने कहा कि योगी सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का सपना है कि गरीबों के जीवन में खुशहाली आए। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास, उज्वला योजना, वृद्धा विधवा सहित अन्य पेंशन की धनराशि गरीबों मजबूरों के हित ध्यान में रखकर ही बढ़ाई है।
बैठक में जिलाध्यक्ष जर्नादन तिवारी, राजेश निषाद, कमलेश पटेल, छोटेलाल मौर्या, जगदीश चौरसिया, धर्मेंद्र सिंह सैथवार, बेचनराम, विनोद शर्मा, सदनंद शर्मा, राजेश राय, केएम मझवार, आदि शामिल रहे।