फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पूर्व सैनिकों की भूमिका अति महत्वपूर्ण

पूर्व सैनिकों की भूमिका आज भी महत्वपूर्ण : आरके दीक्षित

Mon, 20 Nov 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 20 Nov 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों की भूमिका अति महत्वपूर्ण
नंदानगर में आयोजित पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सम्मेलन में मौजूद लोग। - फोटो : Amar Ujala
पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके दीक्षित ने कहा कि वर्तमान समय में देश के सामने हर तरफ चुनौती है। देश को कमजोर करने के लिए विदेशी ताकतें लगी हैं। हमें सतर्क रहने की जरूरत है। आज भी पूर्व सैनिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


वह नंदानगर स्थित सैनिक विहार डिफेंस एकेडमी में आयोजित पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के अंदर देशभक्ति का भाव कूट-कूट कर भरा है। हमने देश की सरहदों की हिफाजत के लिए देश के दुश्मनों से लोहा लिया था। आज देश आंतरिक आतंकवाद, नक्सलवाद से जूझ रहा है। देश की संप्रभुता, अखंडता पर आंच न आए, उस दिशा में भी हमें सहयोग करना होगा। हमारे लिए पहले राष्ट्र तब भी था और अब भी है। कहा कि आज भी पूर्व सैनिकों की बहुत सी समस्याएं हैं। जिस पर सरकार को विचार कर उसका समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन शशिभूषण ने किया। इस अवसर पर आरएसएस के प्रचार विभाग प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी, एयर कमाडोर जीसी मिश्रा, ग्रुप कैप्टन डीएम त्रिपाठी, कैप्टन एनएन तिवारी, कैप्टन ओपी यादव, सूबेदार मेजर शाही, सार्जेंट ओपी मौर्या, सूबेदार एके सिंह, अभिषेक तिवारी, धीरेंद्र भट्ट सहित भारी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed