फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मतदान केंद्रों के लिए कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

मतदान केंद्रों के लिए कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sun, 19 Nov 2017 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 19 Nov 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्रों के लिए कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
दीक्षा भवन में प्रशिक्षण लेते मतदानकर्मी। - फोटो : Amar Ujala
नगर निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां मंगलवार को दोपहर बाद बूथों के लिए रवाना होने लगेंगी। रविवार को विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में चुनाव कार्य में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को आखिरी चरण की ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान एक ओर जहां नगर निगम के लिए ईवीएम के बूथवार सेट बनाए गए वहीं नगर पंचायतों के लिए बैलेट पेपर के सेट।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन प्रभुनाथ ने बताया कि तैयारियां पूरी हो गई हैं। नगर निगम और नगर पंचायत के 863 बूथों के लिए 863 पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं। इसमें 86 पार्टियां रिजर्व रखी गई हैं। नगर पंचायतों के लिए पोलिंग पार्टियां तहसीलों से और नगर निगम चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां विश्वविद्यालय से रवाना होंगी।
विज्ञापन


यहां से रवाना होंगी पार्टियां
नगर निगम
डेलीगेसी बिल्डिंग, वार्ड संख्या 1 से 20 से
वाणिज्य संकाय, वार्ड संख्या 21 से 60 से
कन्वेंशन हॉल वार्ड संख्या 61 से 70 से

नगर पंचायत
बड़हलगंज, गोला गोला तहसील से
बांसगांव बांसगांव तहसील से
संग्रामपुर खजनी तहसील से
पिपराइच सदर तहसील से
सहजनवां मुरारी इंटर कॉलेजए सहजनवा
पीपीगंज कैम्पियरगंज तहसील से
मुंडेरा बाजार चौरीचौरा तहसील से

आज और कल होगी मतदान स्थलों की विशेष सफाई
बुधवार को मतदान के मद्देनजर नगर निगम 20 और 21 नवंबर को मतदान केंद्रों की विशेष सफाई कराएगा। रविवार को नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि सफाई के लिए सुपरवाइजरों और सफाई कर्मचारियों की वार्डवार जिम्मेदारी तय कर दी गई है। इसके अलावा मतदान केंद्रों तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत और फॉगिंग का भी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed