{"_id":"59e118ae4f1c1b6f548b7525","slug":"101507924142-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद कारखाना: जमीन की लेवलिंग के लिए सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद कारखाना: जमीन की लेवलिंग के लिए सर्वे शुरू
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। खाद कारखाने के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। करीब छह सौ एकड़ में प्रस्तावित इस कारखाने में मशीनें लगने से पहले जमीन की लेवलिंग का काम कराया जाएगा। इसके लिए रायबरेली की फर्म डीपीएस कंट्रैक्टर प्राइवेट लिमिटेड को टेंडर मिला है। इसपर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लेवलिंग के लिए फर्म ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है।
लेवलिंग का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 16 अक्टूबर को भूमि पूजन के तत्काल बाद शुरू हो जाएगा। दिसंबर 2017 तक इसे पूरा कर लेने का लक्ष्य है। इसके बाद मशीनें लगाने का काम शुरू हो जाएगा। कारखाने का निर्माण करा रही हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के मुताबिक दिसंबर 2020 तक कारखाना तैयार हो जाएगा।
गोरखपुर खाद कारखाना इकाई के महाप्रबंधक रामकुमार गुप्ता ने बताया कि जमीन लेवलिंग के काम के साथ ही मुख्यमंत्री गैस प्राप्ति केंद्र के निर्माण कार्य के लिए भी भूमि पूजन करेंगे। कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। एक दिन पहले 15 अक्टूबर को ही एचयूआरएल के एमडी अरुण कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक (कांट्रैक्ट) सुहास दत्ता, सीजीएम डी. कपूर समेत एचयूआरएल के कई आला अधिकारी यहां पहुंच जाएंगे और कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।