फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   राहुल, अखिलेश को पोस्टर में बनाया रावण

राहुल, अखिलेश को पोस्टर में बनाया रावण

Mon, 02 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
राहुल, अखिलेश को पोस्टर में बनाया रावण

विज्ञापन
गोरखपुर।
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को पोस्टर में रावण बताने से नाराज कांग्रेस और सपा के पदाधिकारियों ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, महानगर के पदाधिकारियों ने विवादास्पद पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी को मर्यादा पुरुषोत्तम राम, सीएम योगी आदित्यनाथ को लक्ष्मण और सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मुलायम सिंह, अखिलेश यादव, मायावती, ममता बनर्जी, आजम खां और असद्दुदीन ओवैसी को रावण के 10 सिर रूप में प्रदर्शित किया था। टाउन हाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास इस पोस्टर के लगने की सूचना के बाद कांग्रेसी और सपाई वहां पहुंचे और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सपा के जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव और कांग्रेस जिला महासचिव अनवर हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंचे और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारियों के खिलाफ जनभावना को आहत करने संबंधी तहरीर दी। प्रह्लाद यादव ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। ऐसे में अल्पसंख्यक मोर्चे के मार्फत लोगों के बीच नफरत बढ़ाने का काम किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। अनवर ने बताया कि तहरीर देने के दो घंटे बाद ही पुलिस ने इस पोस्टर को उतरवा दिया। साथ ही अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसएस पांडेय, देवेंद्र निषाद, विजय गुप्ता, मो. खालिद, सोनू कुमार, अयूब अली, मो. इमरान, चंदन मद्देशिया, सन्नू चौधरी, दुर्गेश गुप्ता, संतोष सिंह, पवन पांडेय, अहमद हुसैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed