फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अंधेरे में बीती रामजानकी नगर निवासियों की रात

अंधेरे में बीती रामजानकी नगर निवासियों की रात

Fri, 22 Sep 2017 09:55 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
अंधेरे में बीती रामजानकी नगर निवासियों की रात

विज्ञापन
गोरखपुर। भले ही बिजली विभाग आपूर्ति सुधारने का लाख दावा कर ले, लेकिन हल्की बारिश या तेज हवाएं व्यवस्था की पोल खोलकर रख देती हैं। रामजानकी नगर के लोग ऐसी ही अव्यवस्था के शिकार हुए। गुरुवार देर शाम 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जलने से क्षेत्र के लोगों की पूरी रात अंधेरे में बीती। शहर के अन्य कई इलाकों में भी बिजली की आपूर्ति गड़बड़ाई रही।

रामजानकी नगर में गुरुवार देर शाम ट्रांसफॉर्मर जलने से 200 से अधिक परिवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। करीब 12 घंटे बाद शुक्रवार भोर में ट्राली ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली बहाल कराइ गई। वहीं खोराबार में 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जलने से 150 से अधिक उपभोक्ताओं को पांच घंटे तक बिजली नहीं मिली। महादेवपुरम कॉलोनी में भी फॉल्ट की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह बिजली गुल रहने से लोगों को पानी भी नहीं मिल पाया। एसडीओ राप्तीनगर वाईके चतुर्वेदी ने बताया कि रामजानकी नगर में ट्रांसफॉर्मर जलने एवं गंगानगर में फ्यूज उड़ने से आपूर्ति बाधित हुई। अवर अभियंता रत्नेश सिंह ने कहा कि हवा के कारण नहर के पास 11 हजार केवी की लाइन से पेड़ की डाली छूने के कारण बिजली बार-बार ट्रिप कर रही थी। सुबह डाली को कटवाने के बाद कॉलोनी में आपूर्ति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed