{"_id":"59bac8bb4f1c1b1b688b4a88","slug":"101505413307-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने में लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने में लेखपाल निलंबित
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। वरासत के बदले रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के मामले में डीएम ने जांच का आदेश दे दिया है। डीएम ने तहसील प्रशासन से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद से इस मामले में संबंधित विभाग के लोगों में हड़कंप मच गया है। बृहस्पतिवार को इस मामले की तहसील में खूब चर्चा रही। उधर, एसडीएम का कहना है कि डीएम के आदेश पर की गई जांच के बाद आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
खड्डा तहसील में दो दिन पहले कर्मचारियों ने एक फरियादी को पीट दिया था। अगले दिन फरियादी ने रिश्वत खोरी का वीडियो वायरल कर दिया। हालांकि इस मामले में स्थानीय प्रशासन कर्मचारियों को बचाने का भरपूर प्रयास कर रहा है, लेकिन बृहस्पतिवार को इस मामले को डीएम आंद्रा वामसी के संज्ञान में लेने से जिम्मेदारों की बेचैनी बढ़ गई। डीएम ने एसडीएम ने मामले की जानकारी मांगी तब उन्होंने आननफानन वीडियो क्लिप देखी। इस मामले में पीड़ित युवक जैनुद्दीन ने बताया कि अभी भी अफसर मामले को दूसरी दिशा में मोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
इस संबंध में एसडीएम खड्डा गणेश प्रसाद ने कहा कि वीडियो क्लिप को जिलाधिकारी ने भी देखा है। पूरे मामले की रिपोर्ट भेज दी गई है। डीएम के आदेश पर संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। अन्य दोषियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।