फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   होनहार बेटी की मौत ने सबको झकझोरा

होनहार बेटी की मौत ने सबको झकझोरा

Mon, 04 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
होनहार बेटी की मौत ने सबको झकझोरा
संतकबीरनगर।घर से जाने के दो घंटे बाद ही बस्ती में पॉलीटेक्निक छात्रा निशा की मौत की खबर सोमवार को जैसे ही उसके गांव कोतवाली क्षेत्र के दरुआ जप्ती पहुंची, लोग आवाक रह गए। घर के लोगों के रोने और बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। होनहार बेटी की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। आनन- फानन में घर वालों के अलावा गांव के तमाम लोग बस्ती के लिए निकल गए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अशोक चौधरी ने बताया कि गांव के बालगोविंद चौधरी रोजगार के सिलसिले में भूटान में रहते हैं। जहां वे इलेक्ट्रानिक सामान बनाने वाली एक कंपनी में ऑपरेटर हैं। घर पर उनकी बूढ़ी मां कपूरा देवी, पत्नी लीलावती और तीन बेटियां रहतीं थीं। बड़ी बेटी 20 वर्षीय ज्योति स्नातक के बाद क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। मझली बेटी निशा चौधरी(18) बस्ती में पॉलीटेक्निक की छात्रा थी। छोटी छह वर्षीय बेटी नित्या है। निशा पढ़ने में काफी होनहार थी। वह पढ़ाई के साथ ही ट्रैक्टर चलाने से लेकर खेतीबाड़ी का भी सब काम करती थी। बेटे की भी भूमिका अदा करने वाली बेटी पर परिवार के लोगों को बड़ा नाज था। पुरानी बस्ती क्षेत्र के खजवा में निशा अपने मामा के घर रहती थी। प्रत्येक शनिवार शाम को वह बाइक से घर आ जाती थी और फिर सोमवार को बाइक से ही बस्ती चली जाती थी। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब निशा बाइक से बस्ती कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। दो घंटे बाद ही बस्ती में पालीटेक्निक चौराहे पर ट्रक के कुचल देने से निशा की मौत हो जाने की घर वालों को खबर मिली। इससे घर वाले सहम गए। इधर, मां-दादी और बहनों का रो- रो कर बुरा हाल था। घर वाले और गांव के तमाम लोग बस्ती के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed