फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्टेशन और ट्रेन में हुई सघन तलाशी

स्टेशन और ट्रेन में हुई सघन तलाशी

Thu, 10 Aug 2017 09:07 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन और ट्रेन में हुई सघन तलाशी

विज्ञापन
गोरखपुर।
अकाल तख्त एक्सप्रेस में अमेठी के पास बम मिलने के बाद रेलवे में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से सघन तलाशी अभियान चलाया। यात्री विश्रामालय और पार्सल घर की भी चेकिंग की गई।

गुरुवार को दोपहर में आम्रपाली एक्सप्रेस से शुरू हुई तलाशी शाम को कुशीनगर एक्सप्रेस के जाने तक चली। आरपीएफ इंस्पेक्टर केएन तिवारी और जीआरपी इंस्पेक्टर आनंद सिंह के नेतृत्व में आम्रपाली एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, बाध एक्सप्रेस, लोहित एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस में खोजी कुत्ते के साथ आरपीएफ की टीम ने सभी बोगियों में चेकिंग की। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर भी लोगों के सामान की तलाशी ली गई। टीम ने यात्री विश्रामालय, एसी लाउंज में भी चेकिंग की। पार्सल घर के सभी गोदाम में सामान की तलाशी ली गई। हालांकि इस दौरान कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। आरपीएफ इंस्पेक्टर केएन तिवारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर चेकिंग सघन चेकिंग की गई। शुक्रवार को भी स्टेशन पर चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed