फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चोरी की बाइक नेपाल में बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश

चोरी की बाइक नेपाल में बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश

Mon, 26 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक नेपाल में बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश
महराजगंज। बाइक चोरी कर नेपाल में बेचने वाले बाइक लिफ्टर गिरोह का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश किया है। गैंग के तीन सदस्यों को 10 बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीनों की गिरफ्तारी निचलौल थाना क्षेत्र के ओड़वलिया चौराहे से हुई। उनकी निशानदेही पर जिले में विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखी गई बाइक को पुलिस ने बरामद किया। पूछताछ के बाद पता चला कि भारत से चुराई गई बाइक को ये लोग नेपाल ले जाकर बेचते थे।
विज्ञापन

एएसपी आशुतोष शुक्ल ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कहा कि बीती रात क्राइम ब्रांच की टीम, निचलौल और ठूठीबारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक के साथ कुछ लोग नेपाल जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस एक्टिव हुई और निचलौल थाना क्षेत्र के ओड़वलिया चौराहे पर पुलिस टीम पहुंच गई। थोड़ी ही देर में तीन शख्स बाइक से चौराहे पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोका तो वे भागने लगे। मगर पहले से सतर्क पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। उनसे पूछताछ की गई तो हकीकत सामने आ गई। उनकी निशानदेही पर निचलौल मंडी समिति परिसर से दो बाइक और बहुआर बाजार के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखी आठ बाइक बरामद हुई। इस मामले में कन्हैया पुत्र घनश्याम निवासी वार्ड नंबर दो नवलपरासी नेपाल, मुस्ताक अली पुत्र मुहम्मद निवासी निबियहवां टोला हरपुर पाठक थाना बरगदवा जिला महराजगंज, ओमप्रकाश पुत्र चीनक निवासी देवघट्टी थाना बरगदवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी आशुतोष शुक्ल ने ने बताया कि पुलिस टीम ने बेहतर कार्य किया है। नेपाल में चोरी की बाइक बेचने वाले तीन शख्स गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed