फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अब तेज होगा जिले का विकास कार्य

अब तेज होगा जिले का विकास कार्य

Fri, 23 Jun 2017 01:08 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
अब तेज होगा जिले का विकास कार्य

विज्ञापन
गोरखपुर।
जिले के विकास को गति देने के लिए जिला योजना समिति की बैठक शुक्रवार को जीडीए सभागार में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में होगी। इसमें विकास के लिए सड़क, बिजली, शिक्षा व मनरेगा सहित अन्य कार्यों के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।
जिला योजना समिति की बैठक में वर्ष 2017-18 का परिव्यय साढ़े पांच अरब का रखा जाएगा। इसमें अलग-अलग विभागों के लिए धन का प्रस्ताव होगा। सबसे अधिक बजट मनरेगा तथा सर्व शिक्षा अभियान, एमडीएम, प्रधानमंत्री आवास , सड़क एवं पुल के लिए बनाया गया है। इसके अलावा सभी प्रकार के पेंशनों के लिए भी धन का प्रस्ताव परिव्यय में दिखाया गया है।
विज्ञापन


पिछले सरकार का परिव्यय इससे कम
पिछली सरकार में जिला योजना का परिव्यय 35681 लाख का था। जबकि उसके सापेक्ष 30221 लाख की धनराशि मिली थी। सपा सरकार में सड़क निर्माण के लिए मात्र 189 लाख मिला था। इसमें नव निर्माण और पुनर्निर्माण दोनों था। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग को भी अधिक धनराशि दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला योजना में होते 40 सदस्य
जिले के विकास के लिए जो योजना बनती है उसे योजना समिति के सदस्य पास करते हैं। इसमें कुल 40 सदस्य होते हैं, जिसमें 26 सदस्य जिला पंचायत तथा छह नगर पंचायतों के होते हैं। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रभारी मंत्री, तथा जिलाधिकारी भी सदस्य होते हैं। इसके अलावा सरकार की तरफ से पांच नामित किए जाते हैं, जिसे नामित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed