{"_id":"5c0f0b9bbdec2241c7692e19","slug":"1-58-crore-loot-from-cash-van-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में कैशवैन से 1.58 करोड़ रुपये की लूट, एडीजी, आईजी और एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में कैशवैन से 1.58 करोड़ रुपये की लूट, एडीजी, आईजी और एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
Updated Tue, 11 Dec 2018 06:28 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा क्षेत्र के बकराबाद गांव के पास सोमवार दोपहर को छह-सात सशस्त्र बदमाशों ने कैश वैन से एक करोड़ 58 लाख रुपये लूट लिए। लुटेरे दो बाइक और एक बोलेरो से पीछा कर रहे थे और सुनसान जगह पर फायरिंग कर कैश वैन को रोका और घटना को अंजाम देकर भाग गए। दिनदहाड़े वारदात होने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही एडीजी, आईजी, एसपी और एएसपी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को रेडिएंट कंपनी के कैशियर तेज प्रताप सिंह वैन चालक दीपक यादव के साथ कैश लेने निकले थे। उन्होंने पहले गोरखपुर के सहजनवां स्थित रिलांयस पेट्रोल पंप फिर सोनबरसा के पेट्रोल पंप से कैश लिया और उसे कुशीनगर के हरपुर में स्थित पीएनबी शाखा में जमा करने जा रहे थे। जब वह हाटा क्षेत्र के बकराबाद गांव के दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे चल रहे दो बाइकों और बोलेरो पर सवार छह-सात बदमाशों ने रोकने का प्रयास किया। जब चालक ने वैन नहीं रोकी तो बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली वैन के आगे शीशे में लगी और चालक ने घबराकर गाड़ी रोक दी। बदमाशों ने तुरंत गाड़ी को घेर कर दोनों को असलहा सटा दिया और बैगों में रखा कैश लूट कर भाग गए।
विज्ञापन
एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि कैश वैन में रेडिएंट कंपनी का कैशियर गोरखपुर के पिपराइच निवासी तेज प्रताप सिंह और बिहार के गोपालगंज के सिसवनिया निवासी चालक दीपक यादव ही मौजूद थे, कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था। दोनों ने पूछताछ में बताया कि दो जगह रिलायंस पेट्रोल पंप और एक जगह टोल प्लाजा से रकम ली। टोल प्लाजा का कैश उन्होंने भेज दिया था, बाकी रकम लेकर पीएनबी शाखा हरपुर में जमा करने जा रहे थे। दो बाइक पर चार बदमाश और बोलेरो में सिर्फ चालक था। एक करोड़ 58 लाख रुपये लूट ले जाने की बात सामने आ रही है। घटना के पर्दाफाश के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। एडीजी दावा शेरपा ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन