{"_id":"67a4f9e5b7aa7d02a90d0386","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-suspicion-of-murder-gonda-news-c-100-1-gon1003-132178-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या की आशंका
Thu, 06 Feb 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
विश्नोहरपुर (गोंडा)। नवाबगंज के तुलसीपुर माझा बलुहा गांव निवासी राजू सिंह (40) का शव बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में मिला। उनके बड़े भाई बलराम सिंह ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस की जांच में पता चला कि राजू पारिवारिक कलह से परेशान थे। ऐसे में उन्होंने खुदकुशी की या उनकी हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया, इस बिंदु पर छानबीन की जा रही है।
तुलसीपुर माझा बलुहा गांव निवासी बलराम सिंह ने बताया कि वह प्रतापगढ़ में नौकरी करते हैं। उनका बेटा अयोध्या में इंटर की पढ़ाई करता है। पत्नी प्रियंका व दो बेटियां घर के बाहर के कमरे में रहती हैं। अंदर के कमरे में उनके मंझले भाई बबलू सिंह व छोटे भाई राजू सिंह का परिवार रहता है। डेढ़ महीने में बबलू सिंह की कैंसर पीड़ित पत्नी गीता की मृत्यु हो गई थी। तभी छोटे भाई राजू हरियाणा के गुड़गांव से घर लौटे थे।
राजू का आए दिन अपनी पत्नी से विवाद होता था। कुछ दिनों पहले राजू की पिटाई की गई थी। बलराम ने राजू की हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले राजू को फंदे से उतार लिया गया था। कमरे की तलाशी में रस्सी मिली है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।