फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth beats blind elder brother to death

Gonda News: युवक ने दृष्टिबाधित बड़े भाई को पीटकर मार डाला

Sat, 09 May 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 09 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth beats blind elder brother to death
युवक की हत्या के बाद जांच करतीं सीओ सदर ​शिल्पा वर्मा। - संवाद 
मुजेहना। धानेपुर के महतवडीह पृथ्वीपालगंज ग्रंट गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक ने दृष्टिबाधित बड़े भाई को डंडे से पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव निवासी अधिवक्ता सत्यनारायण तिवारी ने बताया कि उनके छोटे बेटे विराट तिवारी का लंबे समय से मानसिक रोग का इलाज चल रहा था। बड़ा बेटा सुमित तिवारी (39) दृष्टिबाधित था। शुक्रवार रात दोनों भाई घर के पीछे बने कमरे में सोने गए थे। देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर विराट ने आपा खो दिया और कमरे में रखा डंडा उठाकर सुमित पर हमला कर दिया। विराट ने सुमित को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। चोटें अधिक होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के समय घर में बिजली नहीं आ रही थी। विराट का बड़ा भाई अमित इन्वर्टर चार्ज करने के लिए जेनरेटर चला रहा था। जेनरेटर की तेज आवाज के कारण कमरे से चीख-पुकार की आवाज घर के लोगों तक नहीं पहुंच सकी। शनिवार सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो कमरे का दृश्य देखकर होश उड़ गए। वहां सुमित का शव पड़ा था और विराट पास में ही बैठा था। सुमित का शव देखकर मां सरोज तिवारी बिलख पड़ीं। गांव के लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी विराट तिवारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। विराट को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद हो गया है।
पिता को भी ईंट लेकर दौड़ाया
पिता ने बताया कि विराट का इलाज एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। सुधार न होने पर करीब दो वर्ष पहले दवाएं बंद कर दी गई थीं। परिजनों के अनुसार विराट का व्यवहार असामान्य था और वह कई बार लोगों पर ईंट-पत्थर भी फेंकता था। परिजनों ने बताया कि घटना से कुछ घंटे पहले ही विराट गांव के लोगों पर ईंट चला रहा था। पिता ने जब रोकने का प्रयास किया तो वह ईंट लेकर उनके पीछे दौड़ पड़ा। जान बचाने के लिए सत्य नारायण तिवारी को छत पर चढ़ना पड़ा था। हालांकि परिजनों को अंदेशा नहीं था कि वह इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे देगा।

एक बेटे की मौत, दूसरे के जेल जाने से टूटा परिवार
इस घटना से सत्य नारायण के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक सुमित पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। परिवार में अमित, अंकित, रिशु और विराट अन्य भाई हैं। एक बेटे की मौत और दूसरे बेटे के जेल जाने से मां सरोज तिवारी सदमे में हैं। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी पूरे दिन घटना की चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed