फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth arrested with 24 bottles of foreign liquor.

Gonda News: 24 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2026 09:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 22 Jun 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 24 bottles of foreign liquor.
गोंडा। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी ने गोंडा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो से एक युवक को 24 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत 24 हजार रुपये है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ अरुण त्रिपाठी और सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल गोंडा महेंद्र प्रसाद दुबे के निर्देश पर शनिवार को निरीक्षक अनिरुद्ध राय, जीआरपी इंस्पेक्टर और अन्य कर्मियों ने संयुक्त जांच अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या दो के पश्चिमी छोर पर खड़े एक युवक को रोककर उसके सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के बैग में हरियाणा में बनी शराब की 24 बोतलें बरामद हुईं।
विज्ञापन

युवक की पहचान सुनील कुमार निवासी जयसिंहपुर थाना तुर्क वालिया जिला मोतिहारी (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब हरियाणा से लेकर बिहार जा रहा था, जहां अधिक कीमत पर बेचता। आरपीएफ के अनुसार मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 63 के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed