फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth and child immersed in water

पानी में युवक व बच्ची डूबे

Fri, 29 Jul 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Fri, 29 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Youth and child immersed in water
बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ के पानी में शुक्रवार को पहाड़ी नाला पार कर खेतों की तरफ जा रहा युवक तेज बहाव में बह गया। वहीं, घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची भी बाढ़ के पानी में बह गई। दोनों लापता हैं। परिवारीजन तथा ग्रामीण दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन


गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के मदरहवा निवासी दुखहरन का बेटा राजकरन (22) शुक्रवार को गांव के निकट बह रहे पहाड़ी नाले भांभर को पार कर खेतों की तरफ जा रहा था। नाले में बाढ़ का तेज बहाव होने के चलते राजकरन पानी में बह गया। आसपास के लोगों ने राजकरन को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।
विज्ञापन


राजकरन का कोई पता नहीं चल पाया है। परिवारीजन तथा ग्रामीण राजकरन की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं, दूसरी घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में हुई। गांव निवासी लवकुश की तीन वर्षीय बेटी गुड़िया खेलते समय अचानक गांव में भरे बाढ़ केे पानी में बह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिवारीजनों तथा ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल पाया था। दोनों के परिवारीजनों ने प्रशासन को मामले की सूचना दी है। आपदा अधिकारी एडीएम शिवपूजन से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बताया कि वह कमिश्नर की मीटिंग में हैं, बाद में बात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed