फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youngster died due to collision with an unknown vehicle

Gonda News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 23 May 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 23 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Youngster died due to collision with an unknown vehicle
झंझरी। देहात कोतवाली क्षेत्र में बेलसर मार्ग पर माधवपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बहन के घर से लौट रहे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूरे दयाल गोड़वा निवासी जगदीश (45) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

छोटे भाई जगदेव ने बताया कि जगदीश पेंटिंग का काम करते थे। शुक्रवार को वह देहात कोतवाली क्षेत्र के बानधुनिया गांव में बहन के घर गए थे। देर रात वहां से पैदल घर लौटते समय माधवपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। जगदीश की मौत से मां फूला देवी, बेटा हिमांशु और बेटी मानसी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि जगदीश की पत्नी का दो माह पहले ही निधन हुआ था। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक घायल
इटियाथोक। अगेहा बिरमापुर निवासी राम भरोसे गौतम (20) शुक्रवार रात अपने दो साथियों के साथ बाइक से पारासराय से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नयेगांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राम भरोसे के दोनों साथी मौके से भाग गए। आसपास के लोगों ने घायल राम भरोसे को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed