फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   young man stopped the train

युवकाें ने रोकी ट्रेन

Thu, 06 Aug 2015 11:09 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
सेना में भर्ती की परीक्षा देकर गुरुवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से वापस लौट रहे अभ्यर्थियों में से दो युवकों को करनैलगंज में एक सफेदपोश के गुर्गों ने पीट दिया। इससे आक्रोशित साथी अभ्यर्थियों ने ट्रेन के गोंडा पहुंचने पर ट्रैक जाम कर दिया।
विज्ञापन


गुस्साए अभ्यर्थी रेल इंजन पर चढ़ गए और ट्रेन को आगे बढ़ने से रोक दिया। आरपीएफ ने घायल दोनों अभ्यर्थियों को कस्टडी में ले लिया है। आरपीएफ ने आक्रोशित अभ्यर्थियों को समझाकर किसी तरह ट्रैक खाली कराया। तब जाकर आधे घंटे बाद इंटरसिटी गोरखपुर के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन


थाना खरगूपुर क्षेत्र के कस्बा निवासी अवधेश कुमार तिवारी व रवि कुमार पांडेय ने बताया कि वह सेना में भर्ती की परीक्षा देने फतेहपुर गए थे। परीक्षा देकर गुरुवार की देर शाम इंटरसिटी एक्सप्रेस से लौट रहे थे। दोनों के मुताबिक ट्रेन में कुछ युवकों से सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवधेश का आरोप है कि उन युवकों ने ट्रेन के करनैलगंज रेलवे स्टेशन पहुंचने पर एक सफेदपोश के एक दर्जन से अधिक गुर्गों को बुला लिया। जिन्होंने ट्रेन के कोच में घुसकर स्कोर्ट के सिपाहियों के सामने उन दोनों को जमकर पीटा। जिससे दोनों घायल हो गए।

ट्रेन के गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर साथी की पिटाई से आक्रोशित अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए अभ्यर्थियों ने ट्रैक जाम कर ट्रेन को आगे बढ़ने से रोक दिया और इंजन पर चढ़ गए। आरपीएफ ने घायल अभ्यर्थियों को कस्टडी में ले लिया है और आक्रोशित अभ्यर्थियों को समझा-बुझाकर किसी तहर ट्रैक खाली कराया।


तब जाकर इंटरसिटी 8:15 बजे शाम को गोरखपुर के लिए रवाना हो सकी। इस दौरान आधे घंटे इंटरसिटी विलंबित हुई। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह, सीओ अखंड प्रताप सिंह व कोतवाल नगर शिवपति सिंह ने पहुंच कर स्थिति संभाली। अपर मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि ममाले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed