{"_id":"66b7a44ed86183158b0c7101","slug":"young-man-going-to-in-laws-house-dies-in-accident-gonda-news-c-100-1-slko1026-121821-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौत
Sat, 10 Aug 2024 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। बहराइच के हुजूरपुर जा रहे गाेंडा के युवक को शुक्रवार रात करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर जुलाही बांसगांव मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
कटरा बाजार के फूलपुर मेहरबानाबाद गांव निवासी राजन उर्फ अंग्रेज (25) शुक्रवार शाम बाइक से बहराइच के हुजूरपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। तभी करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर जुलाही बांसगांव मोड़ के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही राजन की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजन के पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस व आधार से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। हुजूरपुर कोतवाल अनिल मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सड़क हादसे में राजन की मौत से उनकी पत्नी माया का रो-रोकर बुरा हाल है। दो साल की मासूम बेटी राधिका को तो ये भी नहीं मालूम कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। राजन की मौत से उनकी पत्नी और बेटी के पालन-पोषण की जिम्मेदारी बूढ़े पिता के कंधों पर आ गई है।