{"_id":"67e19fda7a4cc3a9be0edb81","slug":"you-will-not-be-allowed-to-enter-the-college-without-a-helmet-gonda-news-c-100-1-slko1026-134634-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बिना हेलमेट के महाविद्यालय में नहीं मिलेगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बिना हेलमेट के महाविद्यालय में नहीं मिलेगी एंट्री
Mon, 24 Mar 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बभनान में दोपहिया वाहन सवार लोगों को हेलमेट व चार पहिया सवार को सीट बेल्ट लगाने पर ही एंट्री मिलेगी। महाविद्यालय प्रशासन ने सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशों के अनुपालन में आदेश जारी किया है।
प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि महाविद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक, कर्मचारी, अध्ययनरत विद्यार्थी व अन्य दोपहिया वाहन से आते हैं। उनके लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। दोपहिया पर पीछे बैठे सहयात्री को भी हेलमेट लगाना होगा। इसके साथ ही चार पहिया वाहनों के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य है। मुख्य नियंता डाॅ. अखिलेश्वर प्रसाद शुक्ल ने बताया कि महाविद्यालय के प्रवेशद्वार पर सड़क सुरक्षा क्लब और नियंता मंडल द्वारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने की जांच की जाएगी। परिसर में बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। (संवाद)