फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Yogi smiled after hearing the nickname Bulldozer Baba

Gonda News: बुलडोजर बाबा...उपनाम सुनकर मुस्कुराए योगी

Sat, 06 Jun 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 06 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Yogi smiled after hearing the nickname Bulldozer Baba
सीएम की जनसभा में मौजूद लोग।
गोंडा। चकरौत में आयोजित कार्यक्रम में जब कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने मंच से बुलडोजर बाबा का जिक्र किया तो मुख्यमंत्री मुस्कुरा उठे। सभा में मौजूद लोगों के बीच भी उत्साह और ठहाकों का माहौल बन गया। मुख्यमंत्री के समक्ष संबोधन के दौरान सांसद करण भूषण सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को लोग उनके कार्यों और व्यक्तित्व के आधार पर अलग-अलग नामों से पुकारते हैं। कोई उन्हें योगी जी, कोई संन्यासी, कोई गोरक्षक और हिंदू हृदय सम्राट कहता है। बड़ी संख्या में लोग उन्हें प्यार से बुलडोजर बाबा भी कहते हैं। हम उन्हें अपना आदर्श, अभिभावक व परिवार का मुखिया मानते हैं। सांसद ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।
विज्ञापन

करनैलगंज बनेगा विकास का मॉडल : अजय
करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने योगी सरकार को विकास की नई प्रयोगशाला बताते हुए कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में विकास का आदर्श मॉडल प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूरस्थ गांवों तक सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का कार्य तेजी से किया गया है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र के समग्र विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा : बावन सिंह

कटरा बाजार विधायक बावन सिंह ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीडीए का नारा केवल राजनीतिक छलावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़े वर्ग की विधायक पूजा पाल के साथ भी सपा ने न्याय नहीं किया। बावन सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आरक्षण समाप्त होने का भ्रम फैलाया गया, जबकि भाजपा सरकार ने विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में लगभग 500 किमी सड़कों का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed