{"_id":"580516d04f1c1b562c702fe4","slug":"women-s-respect-by-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ने किया महिलाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ने किया महिलाओं का सम्मान
अमर उजाला/गोंडा
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
सम्मानित की गर्ईं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार व अमर उजाला की साझा पहल पर सोमवार को आयोजित महिला शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल कर चुकीं देवीपाटन मंडल की छह प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने हक की आवाज बुलंद की, ही साथ ही संस्कारों को संजोए रखने की भी जरूरत बताई।
शहर के सूरज होटल सभागार में प्रदेश सरकार व अमर उजाला के साझा अभियान महिला शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवीपाटन के मंडलायुक्त सुधीर कुमार दीक्षित, डीएम आशुतोष निरंजन व सीडीओ जयंत कुमार दीक्षित ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद एससीपीएम नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए महिलाओं की शिक्षा व सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी और महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह ने कहा कि महिलाएं हमेशा पुरुषों से आगे रही हैं, इसलिए हमारे समाज में नारियों की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के तहत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली गोंडा जिले की डॉ. रेखा शर्मा, कला क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाली बहराइच जिले की सादिया बेगम, खेल के क्षेत्र में देश के कई राज्यों में अपने जिले का नाम रोशन करने वाली गोंडा की क्रिकेट खिलाड़ी अंशू तिवारी, रेल ट्रैक पर अपनी जान पर खेलकर दो मासूमों की जान बचाकर बहादुरी का प्रदर्शन करने वाली गोंडा जिले की पूजा मनमोहनी, सामाजिक कार्य में समूह का गठन कर 600 अल्पसंख्यक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने वाली भिनगा श्रावस्ती की गुलशन जहां व उद्यमिता के क्षेत्र में कामधेनु डेयरी योजना के तहत रोजगार करने वाली सरिता मिश्रा समेत छह महिलाओं को सम्मान के लिए चयनित किया गया था।
इन महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंडलायुक्त डॉ. सुधीर कुमार दीक्षित, डीएम व सीडीओ ने बुके, शाल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सीडीओ ने बेसिक शिक्षा विभाग की चार शिक्षिकाओं अंकिता द्विवेदी, सीमा भार्गव, ममता कुमारी व सुभाषिनी को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।