फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   women murderd in case dowry..

दहेज न मिलने पर विवाहिता को मारकर फंदे पर लटकाया

Thu, 08 Aug 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
women murderd in case dowry..
खरगूपुर (गोंडा)। दहेज में बाइक न मिलने पर गुरुवार को विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। मृतका के मां की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना स्थानीय थाना अंतर्गत स्थानीय नगर पंचायत के मोहल्ला पुरानी बाजार की हैं। यहां के निवासी मो सलीम के बेटे मो. सगीर की शादी तीन वर्ष पहले ग्राम पंचायत खरगूपुर डिंगुर के मजरा मोफिया निवासी बुद्धू की बेटी रुखसाना(20) के साथ हुई थी। मृतका की मां शकीना ने थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटी की शादी के बाद से ही उसके पति सगीर, सास सुखसाना व ससुर मो. सलीम आये दिन मोटर साइकिल की मांग करते और मारते पीटते थे। इसके पहले भी थाने पर कई बार ये मामला आ चुका था। लेकिन लोगों के समझाने के बाद पुन: बेटी को ईद के बाद तीन माह पहले ससुराल भेज दिया था।
विज्ञापन

मां का आरोप है कि नहीं पता था कि उसकी बेटी की ये अंतिम ईद है। बाइक आदि की मांग को न पूरा कर पाने पर गुरुवार को मृतका के पति सगीर अपनी मां व पिता के साथ मिलकर बेटी रुखसाना को मारकर रस्सी के सहारे बांस से बांधकर लटका दिया। पुलिस ने मृतका की मां शकीना की तहरीर पर पति मो. सगीर, सास सुखसाना व ससुर मो. सलीम के विरुद्ध दहेज व गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed