{"_id":"69dfd0604232b5f6db0ed229","slug":"womans-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-gonda-news-c-100-1-gon1041-156320-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला महिला का शव
Wed, 15 Apr 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे में बुधवार सुबह एक महिला का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हड्डीपुरवा निवासी सुनीता (35) का शव बुधवार सुबह घर के कमरे में दुपट्टे से बने फंदे से लटका मिला।
बेटी काजल (12) ने बताया कि वह सुबह करीब छह बजे कमरे में झाड़ू लगाने गई तो मां का शव टिनशेड की बल्ली पर फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी। काजल ने बताया कि पिता श्याम निषाद कर्नाटक में रहकर नौकरी करते हैं।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि परिवार मूल रूप से तुलसीपुर माझा के डाली पुरवा का निवासी है। पिछले 10 वर्षों से यहां रह रहा था। सुनीता के चार बच्चों काजल (12), राकेश (10), कृष्णा (8) और राम सिंह (5) हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।