फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman murdered by slitting her throat, husband missing

Gonda News: महिला की गला रेतकर हत्या, पति लापता

Wed, 13 Sep 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 13 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered by slitting her throat, husband missing
मोतीगंज के गरिबाजोत गांव में महिला की हत्या के बाद जांच करतीं सीओ ​शिल्पा वर्मा। - संवाद
गोंडा। मोतीगंज थाना क्षेत्र के गरिबाजोत गांव की रहने वाली एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से तीन सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला है। वह मवेशियों के लिए घास काटने घर से निकली थी। वारदात के बाद से मृतका का पति लापता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। ऑनर किलिंग के पहलू पर भी पुलिस की नजर है।
विज्ञापन

गरिबाजोत गांव निवासी बलराम की पत्नी शर्मावती (40) बुधवार सुबह तकरीबन 11 बजे मवेशियों के लिए घास काटने के लिए घर से निकली थी। दोपहर तीन बजे तक जब वह नहीं लौटी तो उसके पट्टीदार और बच्चों ने तलाश शुरू की। घर से 300 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में शर्मावती का शव पड़ा मिला। किसी धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। सूचना पर सीओ सदर शिल्पा वर्मा व मोतीगंज समेत धानेपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञ ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। टीम ने फोटोग्राफी भी की।
विज्ञापन

वारदात के बाद से शर्मावती का पति बलराम पति लापता है। ऐसे में पुलिस ऑनर किलिंग के पहलू पर भी छानबीन कर रही है। मोतीगंज थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कई पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मावती की हत्या से उसके चार बच्चों विशाल, विकास, सुमन व सुनीता के सिर से मां का साया उठ गया है। पिता बलराम लापता है। मां की हत्या पर बिलख रहे बच्चों को पट्टीदार व संबंधी संभाल रहे हैं। मगर रह-रहकर बच्चों की चीत्कार से लोगों की आंखें नम हैं।

पुलिस ने मौका मुआयना किया तो शर्मावती की हंसिया नहीं मिली। पुलिसकर्मी तीन घंटे तक गांव वालों के साथ हंसिया तलाशते रहे मगर सफलता नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे ने कहीं शर्मावती की हंसिया से ही तो नहीं उसका गला रेत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed