{"_id":"61d9cfdc4548647f2e6db471","slug":"woman-evicted-from-home-for-not-fulfilling-dowry-demand-gonda-news-lko612619920","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। दहेज में नकदी व सोने की चेन नहीं मिली तो ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। एसपी के आदेश पर कोतवाली मनकापुर में पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के अंधियारी बाजार निवासिनी मैसर जहां पुत्री मोहम्मद याकूब ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसका निकाह 22 फरवरी 2015 को असार अली निवासी ग्राम नारायनपुर नानकार थाना छपिया के साथ हुआ था।
ससुराल वाले दहेज में सोने की चेन व एक लाख नकदी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुुुराल वाले उसे मारते पीटते थे। मैसर जहां ने बताया कि इस बीच उसके दो पुत्री जैनम फातिमा और कनीज फातिमा पैदा हुई।
विज्ञापन
लड़कियों के पैदा होने से ससुराल वाले और नाराज हो गए। इससे नाराज होकर पति असार अली परदेश चले गए। डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी पति घर वापस नहीं लौटे। आरोप है कि 15 जुलाई 2021 को ससुर नौशाद अली, सास तराबुननिशा, ननद नूरबानो ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।