फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman dies after her hair gets stuck in a pumping set

Gonda News: पंपिंग सेट में बाल फंसने से जख्मी महिला की मौत

Sun, 09 Nov 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 09 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after her hair gets stuck in a pumping set
मुजेहना। पूरे दतई गांव में स्नान करते समय पंपिंग सेट में बाल फंसने से गंभीर रूप से घायल महिला की शनिवार देर शाम मौत हो गई। गांव की शिक्षामित्र किरन चतुर्वेदी का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था। शुक्रवार को आयोजित शुद्ध संस्कार में गांव व परिवार के कई लोग एक पंपिंग सेट पर स्नान करने गए थे। इसी दौरान गांव निवासी गेंदा (70) स्नान कर रही थीं, तभी उनके बाल पंपिंग सेट के चक्के में फंस गए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान गेंदा की मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने अयोध्या में उनका अंतिम संस्कार किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed