{"_id":"5f85d6ce8ebc3e5fa20760dc","slug":"woman-captive-born-dead-child-gonda-news-lko545076714","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बंदी ने जेल में जना मृत बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बंदी ने जेल में जना मृत बच्चा
विज्ञापन
गोंडा। मारपीट के मामले में जेल में निरुद्घ महिला बंदी ने सोमवार रात मृत बच्चे को जन्म दिया। जेल प्रशासन ने महिला को बच्चे समेत जिला महिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला का इलाज चल रहा है।
तरबगंज थाना क्षेत्र के धनौली गांव निवासी विजय कुमार चौहान की पत्नी सुमन देवी (25) मारपीट के आरोप में जेल में निरुद्ध है। सोमवार रात सुमन ने जेल में बच्चे को जन्म दिया। मगर वह अचेत था। जेल प्रशासन ने महिला व बच्चे को जिला महिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुमन का इलाज चल रहा है।
सुमन के जेठ ने बताया कि बीते 31 अगस्त को उसके गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट की थी। जिसमें पुलिस ने गर्भवती सुमन और उसके पति सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था। अदालत ने सभी को जेल भेज दिया था। जेठ ने आरोप लगाया कि सुमन गर्भवती थी और उसे भी पीटा गया था। जिससे उसकी तबीयत खराब रहती थी।