फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Will bring back the respect of farmers, youth: Naresh Uttam

फिर वापस दिलाएंगे किसानों, युवाओं व व्यापारियों का सम्मान

Fri, 03 Sep 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Will bring back the respect of farmers, youth: Naresh Uttam
गोंडा। किसान नौजवान पटेल यात्रा लेकर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जिले की प्रत्येक विधानसभा से होते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद किसानों, नौजवानों व व्यापारियों सहित सभी मजलूमों को सम्मान दिलाना है।
विज्ञापन

सपा की सरकार बनने से अब कोई रोक नहीं सकता है। कारण भाजपा की जुमलेबाजी से लोग तंग आ चुके हैं। अपराध बढ़ा है। किसानों के साथ अन्याय व धोखा किया गया है। गन्ना किसानों को भुगतान नहीं मिल रहा है। नवजवान बेरोजगार घूमने को विवश हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष का गोंडा सदर से सूरज सिंह ने सालपुर बाजार में स्वागत किया। इसके बाद वह कटरा बाजार के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के आवास पर आए जहां उनका स्वागत हुआ। प्रदेश अध्यक्ष का रथ गोंडा के दर्जीकुआं पहुंचा जहां सूरज सिंह के साथ बब्बू सिंह बिसेन ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सपा की जनसभा को संबोधित किया और किसानों की समस्याओं को उठाया। सपा का काफिला वजीरगंज पहुंचा जहां एमएलसी रणविजय सिंह ने स्वागत किया। नवाबगंज में पूर्व मंत्री के भाई नरेंद्र सिंह ने स्वागत किया।
डीएवी इंटर कालेज के सामने मैदान में प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों को गन्ना, धान आदि फसलों का उचित मूल्य दिलाने, बेरोजगारी दूर करने, हर हाथ को कम देने, कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने, महिलाओं को सम्मान दिलाने आदि पर चर्चा की।
उन्होंने जन सभा मे उपस्थित लोगों से बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए अगले चुनाव में समाजवादी पार्टी को लाने का आह्वान किया। उन्होंने स्व. पंडित सिंह की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटे सूरज सिंह को लाल टोपी पहना कर समाजवादी आंदोलन में झोंक दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने विधान परिषद में रणविजय सिंह की भूमिका की सराहना की। इससे पूर्व लोगों को संबोधित करते हुए एमएलसी रण विजय सिंह ने शिक्षा मित्रों को नौकरी, छुट्टा जानवरों की समस्या, कुंदुरखी गन्ना मिल द्वारा गन्ना मूल्य का भुगतान न करने, जनता के आंदोलन पर पुलिस को आगे कर उसे दबाने, पेट्रोल, डीजल,गैस सिलेंडर का दाम लगातार बढ़ाने व इससे पीड़ित परिवारों द्वारा पुन: लकड़ी पर निर्भर होने का मुद्दा उठाया।

गुरुवार को मेहनौन में पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, राहुल शुक्ला, प्रतिभा सिंह ने नरेश उत्तम का स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द स्वरूप यादव उर्फ पप्पू यादव, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, सूरज सिंह, प्रदेश सचिव अखिलेश कटियार, सदस्य जिला पंचायत रणजीत सिंह, जनवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्य नारायण शास्त्री, तमाम ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत सहित क्षेत्र के हजारों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed