फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Wife thrown out of house, case after second marriage

Gonda News: पत्नी को पीटकर घर से निकाला, दूसरी शादी के बाद केस दर्ज

Sun, 10 Nov 2024 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 10 Nov 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Wife thrown out of house, case after second marriage
गोंडा। परसपुर में ससुरालियों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। इसके बाद मुंबई में निकाह कर लिया। वहीं, मनकापुर में बेटी पैदा होने के बाद विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। इसके बाद पति ने दूसरी युवती से शादी कर ली। दोनों मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

परसपुर के शाहपुर निवासी रोशन जहां ने बताया कि छह साल पहले मताबर पुरवा सरैंया के रहने वाले लाल मोहम्मद से उनकी शादी हुई थी। मगर ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। गत 27 नवंबर 2023 की आधी रात मारपीट कर घर से भगा दिया गया। वह तीन बच्चों के साथ मायके में रह रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति लाल मोहम्मद ने मुंबई में दूसरी लड़की से शादी कर ली। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि रोशन जहां की तहरीर पर पति लाल मोहम्मद, ससुर हुसैन अली, सास फातिमा, ननद मुस्कान व गुलफ्सा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

इसी तरह मनकापुर के खरहनिया की लक्ष्मी देवी की शादी 11 मई 2018 को ग्राम नौडिहवा निवासी अनिल चौहान के साथ हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दुधमुंही बेटी के संग उसे घर से निकाल दिया गया। आरोपी पति ने दूसरी शादी कर ली है। कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया एसपी के आदेश पर पति अनिल चौहान, ससुर भागीरथी, सास, जेठ लालू उर्फ पलालू, गयादीन, जेठानी पूनम, गुलाबा, ननद इंदिरा व अंजली समेत नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed