{"_id":"68b1e96968399390570393cc","slug":"wife-is-suffering-from-pain-of-cancer-husband-is-wandering-for-ayushman-card-gonda-news-c-100-1-gon1001-142999-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कैंसर के दर्द से कराह रही पत्नी, आयुष्मान कार्ड के लिए भटक रहा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कैंसर के दर्द से कराह रही पत्नी, आयुष्मान कार्ड के लिए भटक रहा पति
Fri, 29 Aug 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय स्थित आयुष्मान भारत मिशन के पटल पर जानकारी लेते पवन कुमार। -संवाद
गोंडा। आंखों में आंसू लेकर मनकापुर के महेवा नानकार निवासी पवन कुमार ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर आयुष्मान के पटल पर फरियाद लगाई। कहा कि पत्नी गुड़िया देवी कैंसर से पीड़ित हैं। आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध होने के बावजूद गोल्डन कार्ड नहीं बन पा रहा है। मनकापुर सीएचसी पर कार्ड बनाने के लिए 15 हजार रुपये की मांग की गई है।
पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर आईजीआरएस के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई है। कहा कि परिवार के प्रत्येक सदस्य का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत मिशन योजना में सूचीबद्ध है, लेकिन पत्नी का गोल्डन कार्ड नहीं बन पाया। मनकापुर सीएचसी जाने पर कंप्यूटर पर बैठे व्यक्ति ने बताया कि आयुष्मान कार्ड में नाम का संशोधन होना है। इसके लिए 15 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। रकम नहीं देने की स्थिति में संशोधन करने से मना कर दिया गया।
आयुष्मान भारत के जिला सूचना प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि गुड़िया देवी की केवाईसी नहीं हुई है। इस वजह से गोल्डन कार्ड नहीं बन पा रहा है। आज ही इनकी समस्या का समाधान कराकर गोल्डन कार्ड जारी किया जाएगा। पीड़ित की शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।