फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Where Bhagat Singh was martyred, that Lahore is ours

Gonda News: जहां शहीद हुए भगत सिंह, वह लाहौर हमारा है

Thu, 17 Aug 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 17 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Where Bhagat Singh was martyred, that Lahore is ours
गोंडा। अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल की ओर से मशाल जुलूस यात्रा निकाली गई। सोमवार शाम को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा व मशाल लेकर रामलीला मैदान में एकत्र हुए। मैदान जहां हुए बलिदान भगत सिंह, वह लाहौर हमारा है, भूल सुधारो 47 की, देश अखंड बनाना है और जय श्रीराम के नारों से शहर गूंज उठा।
विज्ञापन

बजरंग दल के प्रांतीय पदाधिकारी राकेश वर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता का मूल्य हमें देश के विभाजन के रूप में चुकाना पड़ा। फिर एक बार बांग्लादेश, पाकिस्तान से लेकर अफगानिस्तान तक देश में मिलाकर अखंड भारत बनाया जाएगा। इस दौरान ओमप्रकाश सोनी, दुर्गा प्रसाद चतुर्वेदी, अरुण शुक्ल, भरत गिरी, दिवाकर सोमानी, राजेश रायचंदानी, अंकित सिंह, बबलू वर्मा, कमल बाबा, संदीप यादव, अतुल सिंह, सोनू सोनकर, प्रकाश कुमार, आदर्श श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

मनकापुर संवाद
के अनुसार अखंड भारत संकल्प दिवस पर मनकापुर स्टेशन चौराहा से मशाल जूलूस यात्रा निकाली गई। जिसकी अगुवाई नंदिनी नगर जनपद के जिला कार्याध्यक्ष जनार्दन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आरडी पांडेय, जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा सब्जी मंडी, श्री बानगढ़ मंदिर होते हुए मनकापुर-उतरौला तिराहे पर आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर प्रखंड कार्याध्यक्ष राकेश सिंह, प्रखंड संयोजक दीपू मौर्या, प्रखंड उपाध्यक्ष गिरीश शुक्ला, महेशमणि त्रिपाठी, श्रीराम सिंह, शेर बहादुर सिंह, नंदन पांडेय, दद्दन पांडेय, राजेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed