फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Wheat stealing truck driver and two accomplices arrested

Gonda News: गेहूं चुराने वाला ट्रक चालक व दो साथी गिरफ्तार

Wed, 10 May 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 10 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Wheat stealing truck driver and two accomplices arrested
नगर कोतवाली में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - संवाद
गोंडा। गल्ला व्यापारी का 249 क्विंटल गेहूं लेकर भागे ट्रक को पुलिस ने मंगलवार रात पकड़ लिया। पुलिस ने चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 74 बोरे में 46 क्विंटल गेहूं, दो असली नंबर प्लेट, तीन फर्जी नंबर प्लेट, 67 हजार रुपये की नकदी, ट्रक, एक मोबाइल फोन व फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसपी आकाश तोमर ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के रानी बाजार निवासी विकास जैन ने बहराइच से 249 क्विंटल गेहूं खरीदा था। वह यादव ट्रांसपोर्ट से एक ट्रक पर गेहूं लोड कराकर नवीन गल्ला मंडी लाए। यहां से 26 अप्रैल को बिल बाउचर व गेट पास बनाकर गेहूं लदा ट्रक बिहार के समस्तीपुर जिले में स्थित ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को भेजा था।
विज्ञापन

ट्रक चालक ने अपने साथियों की मदद से गेहूं उन्नाव जिले के बांगरमऊ में बेचकर भाग गया था। मामले में विकास जैन ने नगर कोतवाली में ट्रक चालक व ट्रक मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। एसपी ने बताया कि मंगलवार रात ट्रक पकड़ लिया गया। ट्रक चालक आंशू, महेंद्र सिंह निवासीगण कसिया नन्दपुर थाना छिबरामऊ, जिला कन्नौज और पिंटू निवासी मेहरुपुर राबी, थाना कमालगंज, फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 74 बोरे में 46 क्विंटल गेेहूं, दो असली नंबर प्लेट, तीन फर्जी नंबर प्लेट, 67 हजार की नकदी, ट्रक, एक मोबाइल फोन व फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है। एसपी के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 345 बोरा गेहूं रास्ते में कम दाम में बेचकर रकम आपस में बांट ली थी। ये लोग ट्रक की नंबर प्लेट बदलकर इसी तरह लोगों का माल लोड करते थे, फिर उसे बेचकर भाग जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed