फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Wheat purchase stopped, corn purchase started at five centers

Gonda News: गेहूं खरीद बंद, पांच केंद्रों पर मक्के की खरीद शुरू

Sun, 15 Jun 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 15 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Wheat purchase stopped, corn purchase started at five centers
गोंडा। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जिले में हो रही गेहूं की खरीद इस वर्ष भी लक्ष्य से कोसों दूर रह गई। मात्र 26.60 फीसदी ही गेहूं खरीद के साथ रविवार को सभी क्रय केंद्र बंद हो गए। वहीं, मक्का खरीदने के लिए पांच क्रय केंद्रों की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन

रबी विपणन वर्ष 2025-26 के तहत किसानों का एमएसपी पर गेहूं खरीदने के लिए जिले में 113 क्रय केंद्र बनाए गए थे। पांच क्रय एजेंसियों को खरीद का जिम्मा दिया गया था, लेकिन ये एजेंसियां सरकार की मंशा को पूरा नहीं कर सकीं। किसानों ने अपनी उपज मंडी में आढ़तियों के हाथों बेच दी। इससे सरकारी लक्ष्य पूरा नहीं हो सका और गोदाम खाली रह गए।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले में 49 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष रविवार तक 13,032 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद ही की जा सकी। मात्र 2544 किसानों ने ही एमएसपी पर अपना गेहूं बेचा। डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि गेहूं का बाजार भाव एमएसपी से अधिक होने के कारण खरीद कम हो पाई है। किसानों की सहूलियत के लिए मोबाइल क्रय केंद्र की शुरूआत भी की गई थी, लेकिन फिर भी खरीद की रफ्तार नहीं बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रविवार से मोटे अनाज मक्का की खरीद शुरू की गई है। डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि झंझरी, मुजेहना व पड़री कृपाल विकासखंड के लिए गोंडा गल्ला मंडी में क्रय केंद्र बनाया गया है। नवाबगंज क्षेत्र के लिए नवाबगंज मंडी तथा करनैलगंज क्षेत्र के लिए करनैलगंज मंडी में क्रय केंद्र खोला गया है। पंजीकरण कराने वाले किसानों का मक्का 2,225 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। 31 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खरीद की जाएगी। मक्का बेचने के 48 घंटे के भीतर किसानों के खाते में भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed